राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, अयोध्या

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, अयोध्या की स्थापना वर्ष 2001 में बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई। यह संस्थान जैन साध्वी आर्यिका ज्ञानमती के नाम पर स्थापित है तथा Ayodhya में स्थित है।
यह एक राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थान है, जो Board of Technical Education Uttar Pradesh से संबद्ध एवं All India Council for Technical Education द्वारा अनुमोदित है।
संस्थान का परिसर लगभग 17.33 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें शैक्षणिक भवन, STS ब्लॉक, कार्यशालाएं, तीन छात्रावास, खेल मैदान तथा स्टाफ आवास उपलब्ध हैं।
संस्थान का संचालन तकनीकी शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा, निदेशालय तकनीकी शिक्षा, उ.प्र., कानपुर के माध्यम से किया जाता है।
यह संस्थान छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकास प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं रोजगारोन्मुख बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
- Details
- Hits: 287
